
Indore News : इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र से एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है वहीं हत्या की वजह मृतक की दूसरी पत्नी से विवाद होना बताया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला
इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र की पीर गली इलाके के जगदीश चौहान निवासी गोविंद कॉलोनी को सिकंदर और नितिन ने दुकान में बंद कर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जगदीश के सिर पर गंभीर चोट आने के बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गए गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पूरे मामले में एमजी रोड थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सिकंदर और नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे की वजह मृतक की दूसरी पत्नी से विवाद होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”908197640″]
उप निरीक्षक महेंद्र ने बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस की जाँच जारी है पुलिस की जाँच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से साफ होगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”908196878″]
