शिक्षा विभाग की महिला अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस ने 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

आवेदक स्कूल संचालक ने लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी कि आरटीआई एक्टिविस्ट ने उसे सकूलों की मान्यता समाप्त करवाने की धमकी दी थी जिसकी शिकायत लेकर जिला परियोजना समन्वयक शीला मेरावी के पास गए थे और उन्होंने भी रिश्वत मांग ली
bribe

Indore Lokayukta Police action: लोकायुक्त इंदौर पुलिस की टीम ने जिला शिक्षा केंद्र इंदौर में पदस्थ जिला परियोजना समन्वयक शीला मेरावी को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है, बताया गया है कि शीला मरावी ने स्कूलों की मान्यता के लिए 10 लाख रुपये मांगे थे, लेकिन डील चार लाख में हुई और आज जैसे ही पहली क़िस्त 1 लाख रुपये उन्होंने लिए, लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें रिश्वत की राशि के साथ पकड़ लिया। लोकायुक्त की टीम अब उनके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई कर रही है।

आज शुक्रवार का दिन मध्य प्रदेश में लोकायुक्त के लिए अजीब संयोग वाला रहा, रीवा लोकायुक्त पुलिस ने सतना जिले के एक पटवारी को 1 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया वहीं इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने जिला शिक्षा केंद्र में पदस्थ जिला परियोजना अधिकारी (DPC ) को 1 लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा है।

स्कूल संचालक से मांगी थी bribe

लोकायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेजर टाउन बीजलपुर में रहने वाले दिलीप बुझानी ने एक आवेदन एसपी कार्यालय में दिया था, उन्होंने बताया कि वे MP पब्लिक स्कूल अशोक नगर एवं MP किड्स स्कूल अंजली नगर इंदौर के संचालक हैं इनके दोनों ही स्कूल शासन से विधिक मान्यता प्राप्त होकर संचालित हैं वर्ष 19-20 से 23-24 तक विधिक मान्यता के साथ इनके द्वारा छात्र /छात्राओं को 5वी एवम 8वी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित कराया गया था।

RTI एक्टिविस्ट कर रहा था black mail, शिकायत की तो मामला निपटाने के बाद मांग की रिश्वत 

उन्होंने आवेदन में आगे लिखा, इसके उपरांत भी आरटीआई एक्टिविस्ट संजय मिश्रा द्वारा जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र इंदौर श्रीमती शीला मेरावी के कार्यालय से सूचना के अधिकार अंतर्गत उक्त दोनों ही स्कूलों के छात्र / छात्राओं की पाँचवी एवं आठवी की परीक्षा में सम्मिलित होने के संबंध में जानकारी माँग कर उन्हें ब्लैक मेल किया जा रहा है, संजय मिश्रा धमकी दे रहा है कि वो उनके दोनों स्कूलों की मान्यता समाप्त करा देगा।

आर टी आई एक्टिविस्ट से बचाने DPC ने मांगी 10 लाख रुपये की रिश्वत 

इस सिलसिले में वे जिला परयोजना समन्वयक शीला मेरावी से मिले थे और मदद की गुहार लगाई लेकिन जाँच को समाप्त करने एवं आगे भी संजय मिश्रा कोई शिकायत नहीं करेगा ऐसा लिखवाकर देने की एवज़ में जिला परियोजना समन्वयक श्रीमती शीला मेरावी द्वारा उनसे 10 लाख रुपये की रिश्वत की माँग की गई , बाद में सौदा चार लाख रुपये में तय हुआ।

रिश्वत मांगे जाने की शिकायत स्कूल संचालक दिलीप बुझानी ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय के समक्ष उपस्थित होकर की, शिकायत सत्यापन कराया गया जो सही पाई गई जिसके बाद आज शुक्रवार 18 मार्च को ट्रैप प्लान की गई और लोकायुक्त की टीम ने जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र इंदौर शीला मेरावी को 1 लाख रुपये की रिश्वत के साथ उनके ही कार्यालय में रंगे हाथ पकड़ लिया गया, लोकायुक्त ने शीला मेरावी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

[dgv_vimeo_video id=”1020952572″]

[dgv_vimeo_video id=”1020952728″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews