इंदौर में लगी भीषण आग, वक्त रहते मौके पर पहुंची फायर पुलिस ने पाया काबू

इंदौर

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर में बुधवार दोपहर को शहर के एम.जी. रोड क्षेत्र में एक दुकान (shop) में ऐसी आग (fire) लगी मानो इंदौर (indore) में रावण दहन हो रहा हो। दरअसल, ये इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि जो तस्वीरे (photos) सामने आई है उसमें आग पहले धीमी गति से बढ़ती हुई नजर आई और उसके बाद आग ने धमाकों के साथ विकराल रूप धारण कर लिया।

यह भी पढे़ें… भारत में 3.60 लाख से ज्यादा नए केस, 3293 मौतें, 150 जिलों में लग सकता है लॉकडाउन

आगजनी की घटना शहर के कोठारी मार्केट के सामने स्थित क्षेत्र की है। जहां जनता कर्फ्यू के दौरान मोबाइल दुकान में अचानक आग लग गई। एम.जी. रोड थाना क्षेत्र में लगी आग में मोबाइल की दुकान चपेट में आ गई। मिली जानकारी के मुताबिक आग कचरे में लगी थी और धीरे धीरे बिल्डिंग में लगी प्लास्टिक शीट को आग ने अपने आगोश में ले लिया फिर आग सेल यू कॉम नामक मोबाइल शॉप तक जा पहुंची। इस दौरान कई लोग बिल्डिंग में लगी आग का वीडियो बनाते रहे और इसी दौरान लोगो ने फायर पुलिस को भी सूचना दे दी। धीरे धीरे लगी आग ने जब रफ्तार पकड़ी तो ऐसा लग रहा था कि रावण का दहन हो रहा है क्योंकि आगजनी के दौरान छोटे छोटे धमाकों की आवाज भी सुनाई दे रही थी।

यह भी पढ़ें… राहुल गांधी बोले- ‘मदद का हाथ बढ़ाते चलो, अंधे सिस्टम का सच दिखाते चलो’

इधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फ़ायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पानी फेंकना शुरू किया और करीब 10 मिनट के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर पुलिस गांधी हाल के प्रभारी संतोष कुमार दुबे ने बताया कि आग किस वजह से लगी है इस बात की जानकारी नही मिल पाई है और आगजनी से कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन भी नही किया जा सका है। फ़ायर पुलिस ने मोबाइल शॉप के मालिक को घटना की जानकारी दे दी है और अब मालिक के द्वारा दुकान खोले जाने के बाद आगजनी से नुकसान का पता चल पाएगा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews