Indore News : चलती बस में लगी आग, कूदकर यात्रियों ने बचाई अपनी जान

Indore News : चलती बस में लगी आग, कूदकर यात्रियों ने बचाई अपनी जान

Indore News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से आए दिन कई बड़ी-बड़ी खबरें सुनने को मिल रही है। अभी हाल ही में एक और खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि एक चलती बस में भीषण आग लग गई। उस बस में यात्री भी सवार थे। आग लगने के बाद सभी यात्रियों ने अपनी जान बस से कूदकर बचाई। ये बस क्षिप्रा थाना के अर्जुन बड़ौद गांव से होते हुए सारंगपुर जा रही थी तभी ये हादसा हुआ।

बस में लगी आग इतनी तेज थी कि यात्री भी डर गए। आसपास के इलाके में धुआं ही धुआं हो गया। जानकारी मिलने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि इस हादसे में किसी को कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी यात्री भी सुरक्षित है। ये बस शिव शक्ति ट्रेवल्स की बताई जा रही है। ये इंदौर से सारंगपुर जा रही थी, तभी बीच में यह हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक बस चला रहे चालक को जब दुआ दिखा तो उसने तुरंत बस रोक दी। इतना ही नहीं उसने बस का बोनट खोला ही था कि आग ने जोर से लपटे पकड़ ली। ये बस इकबाल अंसारी के नाम पर रजिस्टर्ड है। 7 साल पहले इस बात को खरीदा गया था। अब ये पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews