Fire In Indore: इंदौर की 3 स्टार होटल में लगी भीषण आग, 35 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Fire In Indore

Fire In Indore: इंदौर की एक होटल में भीषण आगजनी की घटना होने की जानकारी सामने आई है। खबरों के मुताबिक महू गांव थाना क्षेत्र की पपाया ट्री होटल में आज सुबह आग लग गई और लगभग 35 लोग होटल के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आग का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है और शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

Indore की इस होटल में लगी आग

राऊ क्षेत्र की पपाया ट्री, 3 स्टार होटल है और इस 4 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट बना हुआ है। बाकी ऊपर के 3 फ्लोर पर ठहरने के लिए कमरे बनाए गए हैं। मंगलवार रात यहां पर 35 लोग ठहरे हुए थे और जैसे ही आगजनी की सूचना मिली लोगों की भीड़ होटल के बाहर इकट्ठा हो गई। प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद है और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का काम प्राथमिकता से कर रहे हैं।

नहीं बजा अलार्म

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक होटल में यह आगजनी सुबह 8 बजे के करीब हुई तब स्टाफ मौके पर मौजूद था और धुआं उठते ही सभी ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों का कहना है कि आग लग गई लेकिन फायर अलार्म नहीं बजा था।

मौके से गुजर रहे लोगों ने होटल से धुआं उठता देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी 15 मिनट में अमला यहां पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है, सभी लोग सुरक्षित हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews