इंदौर में जबरन कराई गई नाबालिग की शादी, शिकायत के बाद 7 लोगों पर प्रकरण दर्ज

इंदौर में जबरन कराई गई नाबालिग की शादी, शिकायत के बाद 7 लोगों पर प्रकरण दर्ज

Indore Crime News: शहर में एक नाबालिक लड़की की जबरन शादी कराए जाने की जानकारी सामने आई है। लड़की ने अपने परिवार और ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

लड़की ने बताया कि उसकी बुआ, दादी, भाई सहित परिवार के अन्य लोगों ने जबरदस्ती कर उसकी शादी उज्जैन में रहने वाले दरबार सिंह नामक युवक से करा दी जो उसकी उम्र का दोगुना है। 4 महीनों तक जबरदस्ती ससुराल में रहने के बाद उसने घर वापस पहुंचकर सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पलासिया पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ प्रकरण बनाया है।

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने उसे चाइल्डलाइन और बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया था। यहां पर पूछताछ के बाद लड़की ने अपने साथ हुए बर्ताव के संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद एक युवक को गिरफ्तार किया गया है और लड़की के पिता, भाई और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों समेत कुल 7 लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

ये पहली बार नहीं है जब इंदौर में इस तरह का मामला सामने आया है। इसके पहले भी कुछ नाबालिग युवतियों की जबरन शादी कराए जाने की घटना शहर में देखी जा चुकी है। कई मौकों पर पुलिस ने नाबालिगों का विवाह भी रोका है। अब एक बार फिर पुलिस ने मददगार बन युवती की सहायता की और उसका जबरन विवाह कराने वालों पर कार्रवाई कर रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews