ट्रक मालिक के भाई ने ड्राइवर को 5 लाख रुपये का लालच देकर रची 35000 किलो शक्कर से भरे ट्रक की चोरी की कहानी, चार गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ट्रक मालिक के भाई के द्वारा ही यह पूरी चोरी की घटना की साजिश रची गई थी। जिसने ड्राइवर को 5 लाख रुपए का लालच देकर अपने साथ मिलाया था।
Indore News

Indore News : इंदौर के तेजाजी नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चार ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके द्वारा कर्नाटक राज्य से मंगवाई गई 35000 किलो शक्कर के साथ एक ट्रक को चोरी कर लिया गया था। खास बात ये है कि इस पूरे घटनाक्रम का मास्टर माइंड ट्रक मालिक का भाई ही निकला।

ड्राइवर को 5 लाख का लालच देकर ट्रक मालिक के भाई ने रची चोरी की कहानी 

पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ट्रक मालिक के भाई के द्वारा ही यह पूरी चोरी की घटना की साजिश रची गई थी। जिसने ड्राइवर को 5 लाख रुपए का लालच देकर अपने साथ मिलाया था। जिसके बाद उनके द्वारा कर्नाटक से इंदौर मंगाई गई इस 35000 किलो शक्कर को चोरी कर अलग-अलग स्थान पर बेचना कबूल किया है।

पुलिस ने चार आरोपी किये गिरफ्तार 

इस पूरे प्रकरण में पुलिस के द्वारा फरियादी रिजवान खान के द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी। डीसीपी  विनोद कुमार मीना ने बताया कि पुलिस के तहकीकात के बाद फरियादी रिजवान के भाई सहित परवेज, सुल्तान, मोइनुद्दीन और सद्दाम नामक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कार्यवाही फिलहाल जारी है पुलिस पकड़े गए आरोपीयो से पूछताछ करेगी, साथ ही चोरी की शक्कर खरीदने वालों को भी आरोपी बनाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”1016104102″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews