
G-20 Summit : वसुधैव कुटूंबकम के मूल मंत्र के साथ इस वर्ष भारत जी- 20 की अध्यक्षता कर रहा है। इसके द्वारा भारत की उपलब्धियों, योग्यताओं, ज्ञान, संस्कृति से दुनिया का साक्षात्कार हो रहा है। बता दें कि दिल्ली में आयोजित 18वें जी- 20 शिखर सम्मेलन किया जा रहा है। इस उपलक्ष में इंदौर में डाक विभाग ने टिकटों की प्रदर्शनी लगाई है।

2 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने जा रहे 18वें सम्मेलन के उपलक्ष्य में आज इन्दौर जीपीओं में जी-20 सदस्य देशों में जारी विभिन्न प्रमुख डाक टिकट और फिलाटेली आवरण की 2 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। जिसमें सांसद शंकर लालवानी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। वहीं, कार्यक्रम की पोस्टमास्टर जनरल प्रीती अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ।
आमजन कर सकेगें वैश्विक विचारधारा का अवलोकन
इस प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन जी-20 समूह देश की सांस्कृतिक और वैश्विक विचारधारा का अवलोकन कर सकेगें। डाक विभाग द्वारा यह महिलाओं को आर्थिक व वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। इस दौरान सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र योजना की खाताधारकों को पासबुक भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधी रामस्वरूप मूंदड़ा, फिलाटेलिस्ट रौनक पटेल, अरूण बिंदल, प्रवर अधीक्षक डाकघर सहित बड़ी संख्या में डाक विभाग के ग्राहक, कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

