Gandhi Jayanti : इंदौर में आपस में भिड़े BJP-कांग्रेस नेता, धक्का मुक्की, बीच-बचाव में उतरी पुलिस

Gandhi Jayanti : इंदौर में आपस में भिड़े BJP-कांग्रेस नेता, धक्का मुक्की, बीच-बचाव में उतरी पुलिस

इंदौर, आकाश धोलपुरे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की आज 2 अक्टूबर को 151वीं जयंती है। एक तरफ जहां देशभर में कार्यक्रम हो रहे है, कांग्रेस-भाजपा (Congress-BJP) समेत सभी नेता अपने अपने अंदाज में बापू को याद कर रहे है, ट्वीट-फेसबुक के माध्यम से शुभकामनाएं दी जा रही है, वही दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के इंदौर में गांधी प्रतिमा पर हंगामा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा नेता को कांग्रेसियों ने पीट दिया।इस दौरान वहां खड़े किसी शख्स ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, मामला रीगल तिराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा का है। यहां भाजपा नेता लच्छू शर्मा (BJP leader Lachhu Sharma) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की वेशभूषा पहन और उनका मुखौटा लगाकर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे, इस दौरान वहां मौजूद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने हाथरस की घटना का विरोध करना शुरु कर दिया। इस पर बीजेपी नेता ने भी उन्हें चिढ़ाना शुरु कर दिया, फिर क्या था कांग्रेसी आक्रोशित हो गए और धक्का-मुककी कर दी । इस दौरान भड़के कांग्रेसियों ने भाजपा नेता लच्छू शर्मा के साथ मारपीट भी कर दी।इस दौरान जमकर नारेबाजी भी होती रही और हाथरस की घटना को लेकर सवाल भी उठते रहे। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने बीच बचाव किया और सबको तितर बितर किया। घटना के काफी देर तक माहौल गर्म रहा। सुरक्षा को देखते हुए प्रतिमा के आसापास पुलिस बल तैनात है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews