
Chhath Puja Special Train : पश्चिम रेलवे त्यौहारों के लिए एक स्पेशल ट्रेन की शुरुआत कर रहा है। इसके माध्यम से लोग अपने प्रियजनों और परिवार के साथ त्यौहार मनाने अपने घर पहुंच सकते हैं। दरअसल, रेलवे द्वारा इंदौर, महू से पूर्वोत्तर के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की जाएगी। रेलवे अधिकारियेां ने अनुसार महू से चलकर पटना तक जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन के लिए स्पेशल कियारा भी तय किया गया है।

पटना के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन
बता दें कि पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा आगामी दिपावली और पूर्वोत्तर के प्रमुख त्यौहार छट पूजा को ध्यान में रखते हुए पटना के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। अगर आप इस स्पेशल ट्रेन के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट या स्थानीय रेलवे स्टेशन पर संपर्क करके विवरण और ट्रेन की यात्रा के लिए जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जानें टाइम-टेबल
यह ट्रेन महू से आगामी 09 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक प्रत्येक गुरूवार को शाम 6.30 बजे चलेगी। इसी तरह पटना से वापसी के लिए 10 नवंबर से 1 अक्टूबर तक प्रत्येक शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन चलेगी। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन इंदौर से फतेहाबाद, चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मुरवाड़ा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, छिक्वी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, बक्सर, आरा व दानापुर दोनों स्टेशनों पर रुकेगी। बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों में भी इस ट्रेन के स्टॉप दिए गए हैं।
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
हांलाकि, ट्रेन फास्ट गति से चलेगी और गुरूवार शाम को अंबेडकर नगर से चलकर शुक्रवार को पटना पहुंच जाएगी। ट्रेन में सेकंड एवं थर्ड एसी की सुविधा उपलब्ध है और उसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। बता दें कि इस ट्रेन का किराया टेरिफ अन्य ट्रेनों से अलग रहेगा। जिसकी अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

