झंडा वंदन के दौरान किया हर्ष फायर, मंडी सचिव सहित तीन पर केस दर्ज

झंडा वंदन के दौरान किया हर्ष फायर, मंडी सचिव सहित तीन पर केस दर्ज

इंदौर, आकाश धोलपुरे|
लक्ष्मी बाई मंडी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में हर्ष फायर करने के मामले में पुलिस ने मंडी सचिव सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है| वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। जांच के बाद बंदूक जब्ती सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त के कार्यक्रम में कम लोगों को बुलाने के लिए आदेश जारी किये गए थे| इसके बावजूद कृषि उपज मंडी समिति के सचिव मानसिंह मुनिया ने 20 से ज्यादा लोगों को बुलवा लिया। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। वहीं मंडी स्टाफ द्वारा हर्ष फायर किया गया था, उस संबंध में शिकायत की गई थी।

पुलिस को शुरुआती जांच में पाया गया कि लाइसेंसी बंदूक से तीन लोगों ने फायर किया था। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत लक्ष्मी बाई मंडी सचिव मानसिंह के साथ नारायण सिंह और भोला प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews