कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी

कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी

इंदौर।

दुनिया के तमाम देशो में कहर बरपाने वाला कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर मध्यप्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली, तेलंगाना के बाद इंदौर में भी कोरोना वायरस का मरीज मिला है। बताया जा रहा है कि वह हाल ही में इटली से लौटकर आया है। मरीज का स्वाब सैंपल जॉच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे भेजा गया हैं।

मध्यप्रदेश में हाई अलर्ट के बाद सोमवार को स्वास्थ्य आयुक्त ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए की गई तैयारी को लेकर बैठक की और स्वास्थ्य सभी अस्पतालों को निर्देश दिए है कि वह अपने यहा संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखे। प्रदेश में अभी तक 420 लोग कोरोना प्रभावित देशों से यात्रा कर प्रदेश में वापस आए हैं। इनमें 319 लोगों को 24 दिन तक निगरानी के बाद संदिग्ध श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक 18 संदिग्ध मिल चुके हैं, इनमें से 17 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कहीं भी कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका होने पर सीएमएचओ की निगरानी में संदिग्ध को घर में ही 24 दिन तक अलग रखा जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की लिस्ट राज्य कंट्रोल रूम को दी जाएगी। इस सूची में वह यात्री शामिल रहेंगे जिन्हें सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में तकलीफ है। राज्य कंट्रोल रूम से संबंधित जिले के सीएमएचओ को सूचना भेजी जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews