इंदौर में हिट एंड रन: नशे में धुत कार चालक ने सड़क पर कहर बरपाया

इंदौर में हिट एंड रन: नशे में धुत कार चालक ने सड़क पर कहर बरपाया

इंदौर। शहर में शुक्रवार रात नशे में धुत एक कार चालक ने सड़क पर कहर बरपा दिया।तेज रफ्तार से कार दौड़ा रहे युवक ने पहले तो पांच लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद एक घर के बाहर लगे बिजली पोल से टकरा गया।हादसे के बाद रहवासियों ने चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

मिली जानकारी अनुसार पवन सिंह (18 वर्ष) पुत्र नवल सिंह बामनिया पेशे से ड्राइवर का काम करता है| फिलहाल वह महेश यादव के यहां ड्राइवर है| शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह नशे में धुत होकर खालसा चौराहे से निरंजनपुर चौराहे की तरफ जा रहा था| पवन कार को करीब 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ा रहा था| उसने पहले एक बाइक (एमपी 09 क्यूएफ 6011) सवार राजेश पिता निर्भय सिंह निवासी कैलोद काकड़ को टक्कर मारी। घटना में राजेश के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। बाइक पर बैठा उनका आठ साल का बेटा उज्ज्वल भी गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने राजेश और उज्ज्वल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान कार चालक ने साइकल सवार बुजुर्ग नामदेव गावड़े को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार सिद्धनाथ व एक बाइक चालक को टक्कर मारी। इन तीनों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद अनियंत्रित कार एक घर के सामने लगे बिजली के खंभे से टकरा गई और घर के बाहर लगी सीढ़ी में फंस गई। रहवासियों ने चालक पवन को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। लोगों ने पवन को मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। फरियादी राजकुमार मेहरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लसूडिया पुलिस के मुताबिक कार महेश यादव के नाम पर दर्ज है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह घटना के समय नाइट्रावेट के नशे में था और महज 3 मिनट में 5 लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews