Hit and Run Indore: इंदौर में एक और गंभीर हादसा, अनियंत्रित कार ने लोगों को कुचला, 2 की मौत, 8 घायल

Hit and Run Indore

Hit and Run Indore News: इंदौर शहर में बालेश्वर मंदिर की बावड़ी धसकने की घटना में जहां कई लोगों की मौत हो गई है और रेस्क्यू लगातार जारी है। वहीं दूसरी और एक अन्य हादसा हो गया है जिसमें 2 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है।

Hit and Run Indore पूरा मामला 

शहर के पालदा इलाके में एक कार चालक ने लोगों को टक्कर मार दी जिस वजह से 8 लोग घायल हो गए हैं और 2 की मौत होने की जानकारी भी सामने आ रही है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया है और गुस्से में कार को आग के हवाले करने की कोशिश भी की है। मीडिया रिपोर्ट्स में 2 लोगों की जान चली जाने की बात कही जा रही है हालांकि, अब तक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक कार चालक बहुत तेज गति से आ रहा था और अनियंत्रित वाहन चलाते हुए उसने लोगों को कुचल दिया। जिससे 5 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में लोगों को चोट लगने की जानकारी भी सामने आई है। घटना का पता लगते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे, मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews