इंदौर में महिला ने पूर्व मंगेतर के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने का आरोप

indore

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक महिला ने अपने पूर्व मंगेतर के खिलाफ आजाद नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराई है। वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि पीड़िता द्वारा आईटी एक्ट और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत वसीम नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराई गई है।

पूर्व मंगेतर ने पीड़िता की फोटो को सोशल मीडिया पर किया अपलोड

बता दें बड़वानी निवासी वसीम के खिलाफ उसकी पुरानी मंगेतर ने आजाद नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि वसीम से उसकी सगाई हो चुकी थी। लेकिन किसी कारण शादी न हो पाई। वहीं पीड़िता ने दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता ने शिकायत करते हुए कहा कि वसीम ने उसकी कुछ फोटों को सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप और फेसबुक पर अपलोड कर दिया है। जिसके कारण पीड़िता ने वसीम के खिलाफ आईटी एक्ट के साथ आईपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने पीड़िता के शिकायत के आधार मामला दर्ज कर वसीम की तलाश में जुट चुकी है।

[dgv_vimeo_video id=”892871066″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews