Indore News : बेसहारा बुजुर्गों के अपमान के लिए उपायुक्त दोषी, 6 और मस्टर कर्मचारी सेवा से बर्खास्त होंगे

Indore News : बेसहारा बुजुर्गों के अपमान के लिए उपायुक्त दोषी, 6 और मस्टर कर्मचारी सेवा से बर्खास्त होंगे

इंदौर, आकाश धोलपुरे| इंदौर नगर निगम (Indore Municipal Corporation) समेत मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) की किरकिरी करने वाली बुजुर्गों के साथ अमानवीय व्यव्हार करने की घटना के मामले में 6 और मास्टर कर्मी और उपायुक्त दोषी पाए गए हैं| नगर निगम की जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि मस्टर कर्मचारियों के अलावा उपायुक्त प्रताप सिंह सोलंकी की लापरवाही के कारण यह घटना हुई| उन्हें पहले ही निलबित किया जा चुका है|

निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि आज उन्हें अपर आयुक्त एस कृष्ण चैतन्य द्वारा जांच रिपोर्ट सौंप दी गई है। श्रीमती पाल ने बताया कि जांच में नगर निगम के 6 और मस्टर कर्मचारियों दोषी पाए गए हैं, जिनकी लापरवाही और भिक्षुकों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करने के कारण नगर निगम की छवि धूमिल हुई है । इन सभी 6 मस्टर कर्मियों की सेवाएं समाप्त की जाएंगी। जांच में दोषी पाए गए 6 मस्टर कर्मचारियों के नाम जितेंद्र तिवारी, अनिकेत करोने, राज परमार, गजानंद महेश्वरी, राजेश चौहान, सुनील सुरागे शामिल हैं|

निगम आयुक्त पाल ने बताया कि जांच में उपायुक्त सोलंकी को भी दोषी पाया गया है। उन्होंने बताया कि श्री सोलंकी की लापरवाही के कारण बिना किसी सक्षम स्वीकृति के वृद्ध भिक्षुकों को रैन बसेरा पहुचाने के बजाए शहर से बाहर ले जाया गया। श्रीमती पाल ने बताया कि सोलंकी के खिलाफ विभागीय जांच (डीई) की जाएगी।

बता दें कि इस मामले में पहले ही उपायुक्त प्रतापसिंह सोलंकी को निलंबित किया जा चुका है, जबकि लापरवाही बरतने वाले रैनबसेरा के दो मस्टरकर्मचारियों बृजेश लश्करी और विश्वास वाजपेयी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews