इंदौर: जिस इलाके में डॉक्टरों पर हुआ था पथराव, वहाँ मिले एक दर्जन पॉजिटिव

इंदौर: जिस इलाके में डॉक्टरों पर हुआ था पथराव, वहाँ मिले एक दर्जन पॉजिटिव

इंदौर| मध्य प्रदेश के इंदौर में जिस इलाके में करोना संक्रमण की जांच करने पहुंची डॉक्टरों की टीम पर पथराव हुआ था, वहाँ एक दर्जन लोग संक्रमित पाए गए हैं| बीते एक अप्रैल को इंदौर में कोरोना के संदिग्ध मरीज की स्क्रीनिंग करने पहुंची टीम पर इलाके के लोगों ने पथराव कर दिया था| तत्परता से इस इलाके को यदि इन्हें क्वारंटाइन नहीं किया जाता तो ये क्षेत्र सहित शहर के सैकड़ों लोगों संक्रमित हो जाते|

दरअसल, एक अप्रैल को इंदौर में कोरोना के संदिग्ध मरीज की स्क्रीनिंग करने पहुंची टीम पर इलाके के लोगों ने पथराव कर दिया था| तनाव को देखते हुए बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया था| टाटपट्टी बाखल में 11 दिन पहले एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई थी। इसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य अमले ने यहां के 68 लोगों को क्वारंटाइन किया है। जांच के बाद सामने आया है कि इन्हीं लोगों में से 12 संक्रमित हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews