इंदौर: साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले युवक युवती ने उठाया प्राणघातक कदम, युवती की मौत

इंदौर

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (indore) के विजय नगर थाना क्षेत्र के मालवीय नगर में एक प्रेमी जोड़े ने अपनी हाथ की नस काटकर आत्म हत्या (suicide) करने की कोशिश की जिसमें युवती की मौत हो गई वही युवक का निजी अस्पताल (private hospital) में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग (love affair) था और घर वाले शादी  के लिए तैयार नहीं थे लिहाजा, इस बात से आहत होकर दोनों ने आत्महत्या जैसे प्राणघातक कदम को उठाया। फिलहाल विजय नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है ।

यह भी पढ़ें… VIDEO: वीडी शर्मा के घर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, लंच से पहले दिया बड़ा बयान

दरसअल, घटना इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के मालवीय नगर की है। यहां रहने वाले अजल पिता मानसिंह और पूजा नामक युवती ने सुसाइड को योजना के तहत अंजाम देने का प्रयास किया। युवक अजल के ही कमरे में दोनो ने हाथों की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की।विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि युवक अजल मूलतः खंडवा का रहने वाला है और वो इंदौर में किराए के मकान में रहता था वहीं युवती पूजा उसके घर के पास में ही रहती थी। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां पूजा की इलाज के दौरान मौत गई वही अजल की हालत भी नाजुक है।

यह भी पढ़ें… इंदौर: जूनियर डॉक्टर के बाद अब नर्स भी सरकार से नाराज, जानें क्या हैं इनकी मांगें

जानकारी ये भी सामने आई है कि दोनो के बीच प्रेम संबंध थे लेकिन उनके घर वाले उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। इसी वजह से दोनो ने आत्महत्या जैसा प्राणघातक कदम उठाया। इधर, इस पूरे मामले में विजय नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम.वाय. हॉस्पिटल भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews