इंदौर में पत्नी का गला रेतकर पति ने स्वयं का भी काटा गला, इलाज जारी

indore news

Indore News : इंदौर थाना राजेंद्र नगर के अंतर्गत आने वाली चोइथराम सब्जी मंडी में पति द्वारा धारदार हथियार से पत्नी के गले पर वार करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया साथ ही पति ने अपने गले पर धारदार हथियार चलाते हुए स्वयं को भी घायल कर लिया है फिलहाल घायल पति-पत्नी का अस्पताल में इलाज जारी है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो हो गई है वहीं पुलिस इस पूरे मामले में जाँच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश की सबसे बड़ी चोइथराम मंडी से सुबह 9 बजे एक घटना सामने आई। जहाँ कांदारीलाल और उसकी पत्नी आरती मंडी में मजदूरी कर रहे थे। तभी दोनों के बीच आपस में विवाद हो गया तो इस दौरान पति कांदारीलाल ने अपनी पॉकेट में से चाकू निकालकर आरती का गला रेत दिया। उसके बाद वह मौके से भागने लगा तो लोगों ने तुरंत उसको पकड़ लिया और पुलिस चौकी ले जाने लगे। तभी उसने रास्ते में पड़ा एक कांच उठाया और स्वयं का भी गला काट लिया। जिसके बाद पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज जारी है।

इस मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए पुरे घटनाक्रम को विस्तार से बताते हुए कहा कि आरोपी पति मूल रूप से मुंगावली अशोक नगर का रहने वाला है और वर्तमान में मल्हारगंज के बड़ा गणपति इलाके में रहता है पुलिस ने दोनों ही घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ उनका इलाज जारी है वहीं प्रारम्भिक पूछताछ में पति-पत्नी का विवाद सामने आया है। वहीं पुलिस अब पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”908183320″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews