Indore: आइसोलेशन वार्ड से भागा संक्रमित मरीज, प्रशासन ने पकड़ अस्पताल में किया क्वॉरेंटाइन

Indore: आइसोलेशन वार्ड से भागा संक्रमित मरीज, प्रशासन ने पकड़ अस्पताल में किया क्वॉरेंटाइन

बेटमा/इंदौर।

प्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस का लगातार तेज़ी से बढ़ना एक चिंता का विषय बना हुआ है। जिसके साथ शहर के बाद अब यह संक्रमण ग्रामीण इलाके में भी पांव पसार रही है। इंदौर के ग्रामीण इलाके बेटमा से पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है। जिसे इंदौर में रिश्तेदार की कोरोना संक्रमण से मौत के बाद उसके संक्रमण ने आने से आइसोलेशन में रखा गया था। जहां से गुरुवार की रात अपने वाहन से अपने गांव बेटमा पहुंच गया। इसी दौरान उसकी जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन की खोजबीन के बाद उसे घर से पकड़ा गया। फिलहाल संक्रमित युवक को इंदौर के एक निजी अस्पताल में क्वॉरेंटाइन किया गया है।

दरअसल इंदौर के बेटमा क्षेत्र के एक 35 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एसडीएम प्रतुल सिन्हा और उनकी टीम ने ग्रामीण लोगों की सूचना पर युवक को उसके घर से उठाकर वापस अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि युवक इंदौर अपने किसी रिश्तेदार की इस संक्रमण में आने की चपेट में हुई मौत के बाद उसके संपर्क में आया था। जिसके बाद 35 वर्षीय संक्रमित युवक को आइसोलेशन वार्ड में रख उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। किंतु इसी इसी बीच वो निजी वाहन से अपने घर पर बेटमा पहुंच गया था। इसी दौरान उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने उसे इंदौर के एक निजी अस्पताल में रखा है और साथ ही उसके घर के आसपास के इलाके को सील कर दिया है। इसी बीच युवक से पूछताछ जारी है कि इस दौरान वह किस- किस के संपर्क में आया था।

वहीं दूसरी तरफ इंदौर संभाग के इंदौर जिला इस वायरस से अधिक प्रभावित है। राहत की बात यह है कि खरगोन में गुरूवार को आयी जांच रिपोर्ट में यहां के सभी मरीज इस वायरस के जांच में नेगेटिव पाए गए हैं। संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया एक-दो दिन में 17 मरीज ठीक हो जाएंगे। वही त्रिपाठी ने यह भी हिदायत दी कि सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने के लक्षण पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच कराए। उन्होंने कहा कि बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत अपने आपको अस्पताल में भर्ती करें एवं समय पर इलाज लें। जिससे ये बीमारी जल्दी ठीक हो सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews