Indore Gas Tanker Blast : इंदौर के भंवरकुआं इलाके में जोरदार ब्लास्ट, गैस टैंकर कटिंग के दौरान हुआ हादसा

Indore Gas Tanker Blast : इंदौर के भंवरकुआं इलाके में जोरदार ब्लास्ट, गैस टैंकर कटिंग के दौरान हुआ हादसा

Indore Gas Tanker Blast : इंदौर का भंवरकुआं इलाका आज दोपहर एक भयानक धमाके से दहल उठा। धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। यहां एक गैस टैंकर की कटिंग के दौरान ये खतरनाक ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में अब तक चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार दोपहर भंवरकुआं थाना क्षेत्र के टीटी नगर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। ये इतना तेज था कि आसपास रहने वालों के घरों के शीशे टूट गए। इसी के साथ अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों को यकायक समझ नहीं आया कि इतना तेज धमाका कैसे हुआ है। ब्लास्ट की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और फिर हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद पता चला कि ये ब्लास्ट गैस टैंकर की कटिंग के दौरान हुआ।

शहर के इस इलाक में गाड़ियों की कटिंग का काम किया जाता है। भंवरकुआं के ट्रांसपोर्ट नगर में गाड़ियों का जमावड़ा रहता है और यहां गाड़ियों की कटिंग रोज का काम है। शनिवार को भी एक गैस टेंकर को काटा जा रहा था लेकिन किसी को अंदाजा भी नहीं था कि उसके अंदर गैस बची हुई होगी और नतीजा इस भयावह ब्लास्ट के रूप में सामने आएगा। घटना में चार लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और मामले की जांच की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews