Indore Coronavirus: इंदौर में हालात गंभीर, 3 दिन में 300 से ज्यादा कोरोना संक्रमित

Indore Coronavirus: इंदौर में हालात गंभीर, 3 दिन में 300 से ज्यादा कोरोना संक्रमित

इंदौर, आकाश धोलपुरे 

भले ही इंदौर साप्ताहिक लॉक डाउन में भले ही छूट के लिए बीते गुरुवार से लंबी बहस चल रही थी लेकिन तेजी से पैर पसारते कोरोना ने अब स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी है। दरअसल, इंदौर में जारी किए गए सरकारी आंकड़ो के मुताबिक बीते 3 दिनों में कोरोना ने तीन शतक लगाए है और 3 दिनों में 339 नये कोरोना पॉजिटिव सामने आए है वही इन 3 दिनों के दौरान 5 लोगो ने अपनी जान गंवाई है।

शनिवार रात को इंदौर में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अगस्त माह के पहले दिन 107 नये संक्रमित सामने आये है जिसके बाद अब इंदौर में कुल पॉजिटिव मरीजो की संख्या 7555 तक जा पहुंची है। वही शनिवार रात कोविड से हुई मौत के 3 मामले सामने आए है जिसके चलते अब तक इंदौर में कोरोना से जान गंवाने वालो की संख्या 315 तक जा पहुंची है। वही 71 मरीज कोविड को हराकर डिस्चार्ज हुए है जिसके बाद इंदौर में कोरोना को मात देने वाले स्वस्थ लोगो की संख्या 5147 पहुंच गई है। हालांकि इंदौर कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद एक्टिव केस ( जिन मरीजो का इलाज चल रहा है ) 2000 हजार के आंकड़े को पार कर 2093 तक जा पहुंची है।

ये आंकड़े ये बताने के लिए काफी है कि इंदौर में हालात बिगड़ते जा रहे है और ऐसे में हम आपसे अपील करते है प्रशासन द्वारा कोविड – 19 के संबंध जारी किये गए सभी दिशा निर्देशों का पालन जरूर करे क्योंकि आपकी सुरक्षा ही आपके अपनो की भी सुरक्षा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews