ड्रग्स तस्करी के फरार आरोपी को इंदौर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

indore

Indore News : इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए बीजेपी नेता कमाल खान के फरार इनामी बेटा बिलाल को पूर्व में पकड़ी गई 70 करोड़ की एमडी ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

दरसअल, इंदौर क्राइम ब्रांच ने बिलाल को गिरफ्तार किया है वही डीसीपी क्राइम निमिश अग्रवाल ने बताया कि बिलाल पूर्व में 70 करोड़ की एमडी ड्रग्स में ड्रग्स पैडलर की गैंग में शामिल था जिस पर इंदौर पुलिस द्वारा 4 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा कर रखी थी बिलाल लंबे समय से फरार चल रहा था जिसकी तलाश इंदौर पुलिस द्वारा की जा रही थी।

वही इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुखबिर से सूचना पर रविवार रात छोटी ग्वाल टोली क्षेत्र से आरोपी बिलाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़ा गया आरोपी बिलाल से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”839685101″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews