इंदौर क्राइम ब्रांच ने पकड़े फायर आर्म्स तस्कर, 05 आरोपियों से अवैध हथियार बरामद

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अभी तक 2 दर्जन से अधिक अवैध हथियार दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब के अलग अलग जिलों में बेचे है।
madhyapradesh police

Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment

INDORE NEWS : इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच ने अवैध फायर आर्म्स की तस्करी करने वाले 04 तस्कर गिरफ्तार किए है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 05 अवैध फायर आर्म्स (देशी पिस्टल) व 2 जिंदा राउंड जप्त किए गए है।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में होटल श्याम बिला के पास सरवटे बस इंदौर पर 4 व्यक्ति फायर आर्म्स सप्लाई करने के लिए घूम रहे है मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से 4 संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने अपना नाम साबिर निवासी निवासी सुल्तान पुरी, वेस्ट दिल्ली (2) नवीन उर्फ तरुण सिंह निवासी सुलतान पुरी, दिल्ली (3) विकास उर्फ विक्कू टांक निवासी सुल्तान पुरी दिल्ली (4) संजीव कुमार उर्फ सचिन शर्मा निवासी सुलतान पुरी, दिल्ली का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेते 05 पिस्टल 2 जिंदा राउंड मिले , जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछते नही होना बताया।

आरोपियों से पूछताछ

आरोपियों से पूछताछ में उनके द्वारा खरगोन के सिकलीकर से अवैध पिस्टल लाना बताया गया, आरोपी द्वारा अभी तक 2 दर्जन से अधिक अवैध हथियार दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब के अलग अलग जिलों मैं खपाना स्वीकार किया।

पूछताछ जारी 

आरोपीयो के कब्जे से 05 अवैध फायर आर्म्स मय मैगजीन 2 जिंदा राउंड के जप्त कर थाना अपराध शाखा में अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

इंदौर से शकील सिकंदर की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews