
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए सूने घरों को अपना निशाना बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 2 सोने के मंगलसूत्र, 1 सोने की पांचाली जब्त की गई है। जिसकी कीमत हजारों में बताई जा रही है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 454, 380 के तहत मामला पंजीबद कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बता दें कि शातिर चोर के खिलाफ पहले से ही तिलकनगर थाने में अपराधिक मामले दर्ज है। आइए जानते हैं विस्तार से…
मुखबिर से मिली सूचना
बता दें कि पिछले कई दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सूने मकानों में चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। जिस पर पुलिस की कड़ी नजर भी थी और उनके द्वारा लगातार आरोपी की तलाश भी जारी थी। इसी बीच क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी के मंगलसूत्र और अन्य जेवर बेचने के फिराक में इधर-उधर घूम रहा है। ऐसे में त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और मौके पर घेराबंदी कर उससे पूछताछ की गई। जिन्हें देखकर आरोपी ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।
नहीं मिले बिल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान सागर उम्र 23 साल निवासी रमाबाई झुग्गी झोपड़ी तिलकनगर के रुप में हुई है। उसके पास से जितने भी जेवर बरामद हुए हैं, उसके एक भी बिल नहीं है। बता दें कि यह वारदात को अंजाम आरोपी अपने जीजा के साथ काम पर जाने के दौरान दिया करता था। वहीं, पुलिस को मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

