इंदौर-दाहोद रेल लाइन के काम में आई तेजी, 1.7 करोड़ की लागत से बन रही टनल

Indore Dahod Rail line

Indore-Dahod Rail Project : इंदौर-दाहोद रेल लाइन का काम इस समय तेजी से चल रहा है। समय सीमा में कार्य पूरा करने को लेकर पीथमपुर चौपाटी के पास सुरंग का काम शुरू हो गया है। इसको देखते हुए लगता है कि इंदौर से धार के बीच जल्दी ही ट्रेन चलने लगेगी। बता दें कि पीथमपुर चौपाटी के पास बनने वाली सुरंग की लंबाई 3 किमी है जिसके लिए कार्य तेजी के साथ चल रहा है। वहीं, बारिश के बीच सुरंग में विस्फोट करने और मलवा हटाने का काम सुरक्षित तरीके से किया जा रहा है।

बारिश के कारण काम पड़ा धीमा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मुहाने पर आधा-आधा किलोमीटर हिस्से पर सुरंग का निर्माण भी हो चुका है। अभी बीच में 1.8 किलोमीटर हिस्से की खुदाई का काम शेष बचा हुआ है। हालांकि, जैसे ही खुदाई का काम पूरा हो जाएगा वैसे ही स्लैब डालने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। बारिश की वजह से सुरंग खुदाई का काम कुछ धीमी गति से चल रहा है। पानी का भराव सुरंग में होने की वजह से कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सुरंग कार्य में लगे ठेकेदार, अधिकारी और कर्मचारी पानी निकाल कर खुदाई करने में जुटे हुए हैं ताकि समय पर सुरंग निर्माण का कार्य पूरा हो सके।

करोड़ों की लागत से बन रहा सुरंग

जानकारी के अनुसार, इंदौर सिटी से टीही तक से पहले ही रेलवे लाइन बिछाई जा चुकी थी। पश्चिम रेलवे को एक बार फिर बजट आने के बाद इस पर काम शुरू किया गया है। आने वाले दिनों में और तेजी से काम होगा जिससे समय पर काम पूरा किया जा सके। बता दें कि इसे करीब 1.7 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews