Indore: सख्त लॉकडाउन के बीच प्रशासन अब इस जरिए पहुंचाएगा लोगों तक सामान

Indore: सख्त लॉकडाउन के बीच प्रशासन अब इस जरिए पहुंचाएगा लोगों तक सामान

इंदौर।

इंदौर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच प्रशासन लोगों के सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्त है। जिसके बाद प्रशासन द्वारा एक बड़ा निर्णय लिया गया है। जिसमें इंदौर में नगर निगम शहर में कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ी के ज़रिए लोगों से उनकी जरुरतों की लिस्ट मांगी जाएगी। वहीं इस लिस्ट के आधार पर प्रशासन लोगों को उनकी जरूरत की वस्तुओं को उन तक पहुंचाएगा। यही नहीं शहर के हालत को देखते हुए यहां अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया जाएगा।

दरअसल इंदौर जिला प्रदेश का सबसे संक्रमित जिला है। जहां आए दिन कोरो ना के नए मामले सामने आ रहे हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रशासन ने जिले को पूर्ण लॉक डाउन कर दिया है। जहां जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए कुछ वक़्त निर्धारित किए गए थे किन्तु इंदौर की जनता द्वारा उचित तरीके से सोशल डिस्टेंस का पालन ना करने की वजह से अब प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि वे स्वयं जनता तक उनकी मूलभूत वस्तुएं पहुंचाएं। जिनसे जिले में संपर्क का ये चैन तोड़ा जा सके। वहीं जिले के हर इलाकों पर सख्त नजर रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews