दीयों की रोशनी से जगमग उठा इंदौर, जमकर हुई आतिशबाजी

indore news

Indore News : 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही आज देश भर सहित इंदौर में भव्य दीपावली का आयोजन हो रहा है। पूरे शहर इंदौर में दीपावली का माहौल देखने को मिला शहरवासियों ने सामूहिक रूप से दीपक जलाए तो कहीं मंदिरों के आसपास जमकर आतिशबाजी देखी गई।

हर एक नागरिक इस प्राण प्रतिष्ठा से प्रसन्न और आनंदित

बता दें कि शहर में दीपावली सा नजारा रहा। घरों के पूजास्थल और आंगन पर दीपों की छटा और दीपावली की तरह आतिशबाजी करते की उत्सुकता, यह बयां करने के लिए काफी है कि हिन्दुस्तान का हर एक नागरिक अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से प्रसन्न और आनंदित है।

[dgv_vimeo_video id=”905254019″]

आज देश और प्रदेश के लिए काफी गौरवशाली क्षण है और हम भाग्यशाली हैं कि हमें यह मौका मिला कि हम भगवान प्रभु राम की प्रतिष्ठा का हिस्सा बने आज पूरे देश में हर्ष और उत्साह का माहौल शहर भर में देखा गया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”905254624″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews