
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शहर महिला कांग्रेस द्वारा लिखित ज्ञापन इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को डीजीपी के नाम ज्ञापन देते हुए मांग की गई। थाना मनगांव जिला रीवा अंतर्गत हिनोता कोठार गांव की दिल दहला देने वाली घटना से प्रकट मध्यप्रदेश की लचर कानून व्यवस्था का संज्ञान लेने और घटना में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की गईं।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग
मध्यप्रदेश के रीवा में महिलाओं पर डम्फर से मिट्टी डालकर उन्हें दबाने के मामले में इंदौर में महिला कांग्रेस ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग भी महिला कांग्रेस द्वारा की गई है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश के मनगवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिनौता कोठार गांव में हृदय विधायक घटना से प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था का संज्ञान लेने तथा घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को लेकर ज्ञापन दिया गया है। वही इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
[dgv_vimeo_video id=”988888572″]
[dgv_vimeo_video id=”988888813″]
इंदौर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनाली मिमरोट भाटिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रीवा की घटना पूरे मध्यप्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को दर्शाती है। सरकार को घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”988888952″]
