Indore- बदमाशों को नहीं है पुलिस का खौफ, रेस्टोरेंट में की जमकर तोड़फोड़

Indore- बदमाशों को नहीं है पुलिस का खौफ, रेस्टोरेंट में की जमकर तोड़फोड़

इंदौर, आकाश धोलपुरे। एम.आई.जी. थाना क्षेत्र के श्री नगर में पैसे के लेन-देन को लेकर 8 से 10 बदमाशों ने रेस्टोरेंट में तोड़ फोड़ की और रेस्टोरेंट के मालिक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसी के साथ उन्होने सारा सामान भी बाहर फेंक दिया। रेस्टारेंट के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया बाकि आरोपियों की तलाश जारी है।

शहर में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि दिन दहाड़े एक रेस्टोरेंट में बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ कर डाली। घटना एमआईजी थाना क्षेत्र के श्री नगर की है। जानकारी के मुताबिक पैसे के मामूली लेनदेन को लेकर रेस्टोरेंट मालिक व आरोपियों के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर पांच से ज्यादा बदमाशों ने रेस्टोरेंट में घुसकर जमकर तोड़फोड़ मचाई और रेस्टोरेंट के मालिक की पिटाई भी कर दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एम.आई.जी. पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियो को हिरासत में ले लिया है और वहीं अन्य बदमाशों की तलाश पुलिस ने शुरू कर रही है। इधर, अब घटना के सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews