
इंदौर, आकाश धौलपुरे। एक दिन पहले जहां कांग्रेस (congress) ने घोषणा पत्र और प्रेस कांफ्रेंस के जरिये जनता को 5 ओव्हरब्रिज और कोरोना पीड़ितों को 20 हजार रुपये का दावा किया था। वही अब बीजेपी इस घोषणा को लेकर पलटवार कर रही है है। दरअसल, रिकार्ड मतों से जीतकर विधायक बने रमेश मेंदोला ने आज मीडिया से बात की और बताया कि कांग्रेस आम जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखा रही है।
यह भी पढ़े…किसी हाई-फाई अस्पताल में नहीं, बल्कि एक वैद्य से मात्र 20 रूपये देकर धोनी करा रहे अपना इलाज
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता को चुनाव के समय भ्रमित करने का प्रयास करती है। ये 5 पुल कहा बनेंगे, उनकी लंबाई और चौड़ाई कितनी होगी और लागत क्या होगी। बीजेपी विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस हवा में हवाई पुल बना रही है धरातल से उसका कोई लेना – देना नही है। 3 साल से विधायक संजय शुक्ला ने अब तक इसे लेकर न तो राज्य और निगम प्रशासन को कोई प्रस्ताव भेजा है ये केवल जनता को भ्रमित कर रहे है और कांग्रेस अपनी हरकतों से बाज आये।
यह भी पढ़े…तुलसी विरानी बनी Ankita Lokhande! खास अंदाज़ में किया गृहप्रवेश, वीडियो में देखें नए घर की झलक
इसके अलावा पानी फ्री और शिक्षा फ्री के कांग्रेस के दावों पर सवाल उठाते हुए विधायक मेंदोला ने कहा प्रदेश के सीएम ने सब व्यवस्था कर रखी और सरकारी स्कूलों में प्रायवेट स्कूलों, इंटरनेशनल स्कूलों से सुविधाएं बेहतर दी जा रही है। वही उन्होंने दावा किया बीजेपी मेयर चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीतेगी और कांग्रेसी झूठे वादे न करे साथ ही अपनी आदतों से बाज आ जाये।
[dgv_vimeo_video id=”725983707″]
