
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आज जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने मिलकर शहर के 6 अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। जिसमें गीता भवन और भवरकुआं क्षेत्र की प्रतिष्ठानें शामिल है। बता दें कि जिनपर कार्रवाई की गई है, उनमें मारुति सुजुकी शोरूम, टीवीएस बाइक शोरूम सहित अन्य कई नाम शामिल है।
जानें पूरा मामला
बता दें कि इन व्यायसायिक संस्थानों ने बेसमेंट में गोडाउन और पार्किंग बनाने की अनुमति ली थी, लेकिन यहां पर्किंग संचालित नहीं किए जा रहे थे। जिसपर रोक लगाने के लिए कलक्टर द्वारा निर्देश दिया गया। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल, इस घटना से शहरभर में हड़कंप मचा हुआ है।
एसडीएम ने कही ये बात
वहीं, एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि इन प्रतिष्ठानों को पहले सार्वजनिक नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन सुधार न होने पर यह कार्रवाई की गई है और उन्हें सील किया गया है। बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा बेसमेंट का लगातार निरीक्षण जारी रखी जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”1012363337″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

