इंदौर नगर निगम लगाएगा 3 नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा काम

इंदौर नगर निगम लगाएगा 3 नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा काम

Indore News : इंदौर नगर निगम द्वारा गंदे पानी को साफ करने के लिए 3 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। अमृत प्रोजेक्ट के तहत, अलग-अलग क्षमता वाले 185 एमएलडी के प्लांट शहर में लगाए जाएंगे। जल्द ही तीनों प्लांट के काम शुरू कर दिए जाएंगे। बता दें कि शहर की दो मुख्य नदियां कान्ह नदी करीब 20 किलोमीटर शहरी क्षेत्र में है जबकि 12 किलोमीटर शहरी क्षेत्र में सरस्वती नदी बहती है। इन नदियों में सीवरेज का पानी मिलाने से रोकने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं।

नदी के किनारों पर बनाया जाएगा रिवर कॉरिडोर

इसके अलावा, नदी के किनारों पर रिवर कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही करीब 3 किलोमीटर के हिस्से में नदी के लिए सफाई अभियान भी चलाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कान्ह और सरस्वती नदी के लिए केंद्र सरकार से नगर निगम को 500 करोड रुपए की राशि दी जाएगी। दरअसल, सरकार नदियों के प्रदूषण निवारण या जल संरक्षण के लिए नगर निगमों को धन दे रही है। इस राशि से नदियों को साफ करने या उनकी सुरक्षा के लिए योजनाएं शुरू की जा सकती हैं, जो प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और मानव स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होती हैं।

अब तक 9 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हो चुके हैं स्थापित 

बता दें कि गंदे पानी को साफ करने के लिए नगर निगम द्वारा शहर में अब तक 9 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा चुके हैं जबकि अब 3 नए ट्रीटमेंट प्लांट अमृत प्रोजेक्ट के तहत स्थापित किए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, अमृत मिशन के तहत पहला 35 एमएलडी, दूसरा 40 एमएलडी और तीसरा 120 एमएलडी क्षमता का प्लांट स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews