Indore News : एमडी ड्रग्स के साथ आराेपी गिरफ्तार

Indore News : एमडी ड्रग्स के साथ आराेपी गिरफ्तार

Indore News : इंदौर पुलिस का क्राइम ब्रांच इंदौर के साथ मिलकर ऑपरेशन प्रहार पिछले काफी समय से जारी है और पिछले महीने में अब तक दर्जनों कार्यवाही इंदौर क्राइम ब्रांच और संबंधी थाने में करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले और शहर के अलग-अलग थानों में छोटी-छोटी पुड़िया बना कर बेचने वालों को भी पकड़ा गया है इस सिलसिले को जारी रखते हुए मुखबिर की मदद से शहर के सदर बाजार थाने में एक आरोपी शाहरुख को एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया है।

यह है पूरा मामला

इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने सदर बाजार इलाके से एक नशा तस्कर को पकड़ा है आरोपी के पास 20 हजार की एमडी ड्रग्स मिली है गिरफ्त में आया आरोपी कार में नशा लेकर तस्करी के लिए निकला था। क्राइम ब्रांच के एडीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम शाहरुख पिता निवासी गफूर खान की बजरिया है, जिसको लेकर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे गुटकेश्वर मंदिर के पीछे नाले के पास आम रोड से पकड़ा गया।

शाहरुख एक अर्टिगा कार में सवार था, तलाशी में उसके पास 8 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली, जिसकी बाजार में कीमत 20 हजार है,वही इस कार्रवाई में पुलिस ने आरुई के पास से कार और ड्रग्स दोनों ही जप्त कर सदर बाजार पुलिस को कार्रवाई के लिए दिया गया है, जिसमे आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”873674586″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews