
Indore News : इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मैनेजर के घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने अलीराजपुर से गिरफ्तार किया था लेकिन गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया तो उसे कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी जिसके कारण इंदौर पुलिस अब प्रकरण में विवेचना कर रही है। जमानत मिलने के मामले में थाना प्रभारी और विवेचना करने वाले को लाइन अटैच कर दिया है।
क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। जहाँ बाणगंगा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों लंदन विला कॉलोनी में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मैनेजर के घर में घुसकर डकैती की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अलीराजपुर के सोमला नामक बदमाश को गिरफ्तार किया था। वहीं गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया। लेकिन पहली ही तारीख पर आरोपी सोमल को कोर्ट ने जमानत दे दी। कुछ दस्तावेज भी आरोपी पक्ष के वकील ने कोर्ट के समक्ष पेश किए थे। उन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने आरोपी सोमल को जमानत दे दी।
जब इस बात की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची तो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पूरे मामले में बाण गंगा थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया तो वहीं आरोपी के जमानत पर आपत्ति को लेकर कोर्ट में आवेदन लगाने की बात की जा रही है। जिसके कारण उसकी जमानत को रद्द करवाया जा सके।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”920047027″]
