Indore News : नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
indore news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ नौकरी दिलाने के नाम पर फिर एक पीड़िता के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पीड़िता की शिकायत के बाद दुष्कर्म करने वालों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

पलासिया पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने एक महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले दोस्ती की फिर लालच दिया कि उसकी नौकरी लगवाएगा और घर बुलाकर विश्वास में लेते हुए पीड़िता को नशीला पदार्थ शीतल पेय में मिलाकर पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी थाना पलासिया को दी जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”958480840″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews