
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ घर के झगड़े में पत्नी ने अपने पति पर एसिड फेंक दिया है, जिसके बाद घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बता दें कि यह पूरा मामला इंदौर के चदंन नगर थाने के नदंन नगर का है, जहाँ पीड़ित पति मुकेश पर पत्नी ने गुस्से में आकर मुंह पर एसिड फेंककर बाथरूम का दरवाजा लगाकर भाग गई। जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पीड़ित को इलाज केलिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से पति-पत्नी का परिवारिक विवाद चल रहा था।
घायल का अस्पताल में इलाज जारी
एडिशनल डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बाथरूम में गया तभी पत्नी पीछे से आई और मुंह पर एसिड डालकर दरवाजा लगाकर भाग गई। बाद में पति को जलन हुई उसने मदद मांगी तो आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
जाँच में जुटी पुलिस
चदंन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है फिलहाल घायल के बयान नही हुए है पुलिस चंदन नगर में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले में आगे कार्यवाही शुरू दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1041731525″]
