Indore News : नगरीय प्रशासन मंत्री को विधायक आकाश ने लिखा सफाई कर्मियों के लिए यह पत्र।

Indore News : नगरीय प्रशासन मंत्री को विधायक आकाश ने लिखा सफाई कर्मियों के लिए यह पत्र।

इंदौर,आकाश धोलपुरे। इंदौर द्वारा स्वच्छता में लगातार पांचवीं बार देशभर में परचम लहराने के बाद अब बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नगरीय प्रशासन मंत्री को पत्र लिखा है और इस पत्र में सफाई कर्मियों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप कुछ मांगे की है।

देशभर में स्वच्छता में अव्वल रहने का पंच लगाकर इंदौर ने एक बार फिर प्रदेश को देश भर में गौरवान्वित किया है। खुद मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि यह एक टीम वर्क है जिसमें प्रशासन से लेकर निचले स्तर तक काम करने वाले कर्मचारियों का विशेष योगदान है। अब इन्हीं कर्मचारियों यानि सफाई संरक्षकों के लिए इंदौर से बीजेपी के विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने नगरीय प्रशासन मंत्री को पत्र लिखा है और इन सफाई कर्मियों के लिए कुछ मांगे की हैं। इनमें संरक्षकों के पद पर काम करने वाली महिला सफाई कर्मी को उसके निवास स्थान से 3 किलोमीटर के भीतर में ही काम देने की मांग प्रमुख है जिससे महिला कर्मचारी को आवागमन में दिक्कत ना हो। इसके साथ ही जिन सफाई संरक्षकों को काम करते हुए 15 वर्ष हो गए हैं उन्हें नियमित करने की मांग भी की गई है। 2007 के बाद 2017 तक जो सफाई संरक्षक अभी तक नियमित नहीं हुए हैं उन्हें भी इसका लाभ देने की मांग की गई है। सभी सफाई कर्मियों को 5000 रू की प्रोत्साहन राशि देने की भी मांग की है। आकाश ने पत्र में लिखा है कि स्वच्छता में लगातार पांचवीं बार इंदौर को सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार दिलाने वाली सफाई संरक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

सहारा से हमारा पैसा वापस दिलवाइए कलेक्टर साहब, गरीब परिवार ने लगाई गुहार

आकाश का मानना है कि यदि इन सारी मांगों को पूरा किया जाता है तो न केवल इस से सफाई संरक्षक प्रोत्साहित होंगे बल्कि आने वाले समय में अन्य शहर भी इससे प्रेरणा लेकर सफाई को आम जिंदगी में शामिल कर पाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews