Indore News : अन्नपूर्णा पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार, एक फरार

इंदौर के अन्नपूर्णा मे लूट की वारदात को अंजाम देकर उतराखंड भाग निकले थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से एक मंगलसूत्र भी जप्त किया है। वही एक अन्य आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
indore news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई करती नजर आ रही है। इसी कड़ी में इंदौर की अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने एक महिला के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वही एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि झोन चार के डीसीपी ऋषिकेश मीणा जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक वृद्ध महिला अपने घर से कही जा रही थी। तभी एक दोपहिया वाहन पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने महिला के पास रखा बैग छीन कर फरार हो गए। महिला ने अन्नपूर्णा थाने में पहुंचकर मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि दो अज्ञात बदमाशों द्वारा मेरा बैग जिसमे एक मंगलसूत्र, सोने की झुमकी और एक मोबाइल फोन रखा था। जिसे बदमाश दो बदमाश छीनकर भाग गए।

indore news

अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की, करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सीसीटीवी कैमरे देखने पर गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस उतराखंड पहुंची और वहां से एक आरोपी को हिरासत में लेकर इंदौर पहुंची पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उतराखांड से निकलने के बाद आरोपी और उसके साथी ने पहली जयपुर और देवास में भी लूट की वारदात को अंजाम दीया था। उसके बाद इंदौर के अन्नपूर्णा मे लूट की वारदात को अंजाम देकर उतराखंड भाग निकले थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से एक मंगलसूत्र भी जप्त किया है। वही एक अन्य आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”956527110″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews