Indore News : असामाजिक तत्वों ने भाजयुमो की तिरंगा यात्रा पर फेंका पेट्रोल बम, कार्यकर्ता हुआ घायल

Indore News : असामाजिक तत्वों ने भाजयुमो की तिरंगा यात्रा पर फेंका पेट्रोल बम, कार्यकर्ता हुआ घायल

Indore News : देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद पूरे देश में जहां तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है वहीं मंगलवार यानी (15 अगस्त) के मोके पर इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र से एक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी जहां पर कुछ असामाजिक अज्ञात तत्वों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा पर पहले पथराव किया और उसके बाद यात्रा में आगे चल रहे डीजे गाड़ी पर पेट्रोल बम से हमला हुआ है। यात्रा में पथराव से युवा मोर्चा का एक कार्यकर्ता भी घायल हो गया है। भाजपा नेताओं ने छत्रीपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

यह है मामला

कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा बार बाइक रैली निकाल जा रही थी। यह बाइक रैली लाल बाग से होते मुकरीपुरा और नर्सिंग बजार होते हुए राज मुहल्ला जाने थी तभी मुकरीपुरा इलाके से गुजरते समय पथराव हुआ ओर हमें पता नहीं चला कि पथराव हुआ है उसके बाद यात्रा जब कैला माता मंदिर के सामने बाल निकेतन स्कूल पहुंची, तब तीन बाइक सवार लोगों ने पैट्रोल बम फेंका दिया। हमें पता नहीं, तभी एक व्यक्ति ने बताया कि किसी ने डीजे की गाड़ी की तरफ पेट्रोल बम फेंका है। हमने उतर कर देखा तो डीजे की गाड़ी में आग लग चुकी थी। इस पूरे घटनाक्रम में हमारा एक साथ भी घायल हुआ है। हमने छत्रीपुरा थाने में इसकी शिकायत की है।

[dgv_vimeo_video id=”854661052″]

[dgv_vimeo_video id=”854661890″]

[dgv_vimeo_video id=”854662759″]

आवेदक द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार पुलिस ने 3 अज्ञात लोगो के खिलाफ आईपीसी की धारा 435 में मामला दर्ज किया है। पूरे घटनाक्रम में गाड़ी से किसी चीज के टकराने के बाद आग लगने की बात सामने आई है। किन वजहों से आग लगी है, ये अभी जांच का विषय है। वही आग लगने के दौरान 3 युवकों को बाइक में सवार होकर भागते हुए देखा गया है।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वही जांच के बाद पूरे मामले में स्पष्ट कहा जा सकेगा।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”854661544″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews