Indore News : जैन परिवार के घर में अंडे फेंककर टीन शेड हटाने के लिए असामाजिक तत्वों ने दी धमकी, मामला दर्ज

indore

Indore News : इंदौर के भंवरकुआं इलाके में एक जैन परिवार के घर पर किसी असामाजिक तत्वों द्वारा अंडे फेंके गए और एक पत्थर में चिट्ठी बांधकर भी फेंकी गई जिसमें टीन शेड हटाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद फरियादी ने थाने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब अज्ञात आरोपी को खोजने में लगी है।

यह है मामला

बता दें कि मामला इंदौर के मनीष बाग कॉलोनी का है यहां के रहने वाले नवीन कुमार जैन नामक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के बाहर से अंडे फेंके गए वही पत्थर में बंधी एक चिट्ठी भी उन्हें मिली है जिसमें किसी रिंकू भाई का जिक्र किया गया है कि अपना टिन शेड हटा ले रिंकू भाई को दिक्कत हो रही है नहीं हटाने पर धमकी दी गई है इसके बाद फरियादी ने पुलिस की शरण और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

डीसीपी आरके सिंह के मुताबिक फरियादी का टीन शेड निर्माण को लेकर से विवाद चल रहा है उसी को लेकर अज्ञात आरोपी ने यह कृत्य किया है फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”847583083″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews