Indore News : MGM कॉलेज से सर्जरी हेड का ऑडियो वायरल, कहा – गधा है तो 2 नंबर ही दो

डीन ने मीडिया को यह जरूर बताया कि आए हुए रिजल्ट को रिव्यू करके विश्वविद्यालय को पहुंचा दिया गया है।
indore news

Indore News : इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में साल 2019 के सर्जरी डिपार्टमेंट के 41 छात्रों के फेल होने का मामला अब गरमाता नजर आ रहा है। उधर छात्रों के फेल होने के पूरे मामले में छात्रों द्वारा कुछ दिन पूर्व एमजीएम और एम वाय अस्पताल पर बैठकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। मामले को लेकर डीन संजय दीक्षित ने जल्द ही मामले को हल करने की बात कही थी। ऐसे में अब एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि सर्जरी विभाग के हेड द्वारा बच्चों को फेल और पास करने की बात कहीं जा रही है।

क्या है पूरा मामला

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के 41 छात्रों के फेल होना अब सर दर्द बन गया है। इन दिनों संजय दीक्षित द्वारा पूर्व में आए रिजल्ट को लेकर व्यवस्थाओं को व्यवस्तिथ करने के लिए विभाग अध्यक्ष को कहा गया था। परीक्षा परिणाम में ठीक करते हुए विश्वविद्यालय को रेफर करने की बात डीन संजय दीक्षित ने कही। वायलर हो रहे इस ऑडियो को लेकर संजय दीक्षित ने कहा कि आप ही के माध्यम से मेरी जानकारी में आया है, और पूरे मामले को लेकर विभाग अध्यक्ष से चर्चा कर लेने के बाद ही मैं आपको इस मामले में आपको जवाब तलब करूंगा।

साल 2019 के 41 छात्रों के फेल हो जाने का मामला पूरी तरह तूल पकड़ चुका है। डीन द्वारा ऑडियो को लेकर विभाग अध्यक्ष से बात की जाएगी और उसके बाद ही किसी न नतीजे पर पहुंचा जाएगा। हालांकि डीन ने मीडिया को यह जरूर बताया कि आए हुए रिजल्ट को रिव्यू करके विश्वविद्यालय को पहुंचा दिया गया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”937675216″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews