
Indore News : शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती की गुमशुदगी के मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर परदेशीपुरा थाना पहुंचे और उन्होंने थाने पर शिकायत दर्ज कराई।
यह है मामला
बता दें कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि वर्ग विशेष के युवक द्वारा कुछ दिन पहले हिंदू युवती को लेकर वह भाग गया जहां पर परिवार लगातार उसे खोज रहा है लेकिन पुलिस किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं कर रही है सोमवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जहां पर थाने के बाहर बैठकर नारेबाजी की वहीं पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए।
[dgv_vimeo_video id=”843874713″]
मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना था कि युवती की गुमशुदगी दर्ज हो चुकी है, लेकिन नारेबाजी करने आए कार्यकर्ताओं का कहना था कि अपहरण का मामला दर्ज कराया जाए वही प्रदर्शन करने आए कार्यकर्ताओं से ज्ञापन ले लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”843875343″]
