
Indore News : 6 अगस्त को कांग्रेस द्वारा नगर निगम मुख्यालय पर भ्रष्टाचार के मामले को लेकर किए गए प्रदर्शन में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा के बयान के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
सज्जन सिंह वर्मा पर मुकदमा दर्ज कराने पहुँचे कार्यकर्ताओं ने सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा का कहना है कि सज्जन सिंह वर्मा ने बांग्लादेश के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए भारत विरोधी बयान दिया है ओर उनके वक्तव्य से सभी देशवासियों की भावना आहत हुई है सौगात मिश्रा ने कहा कि सज्जन सिंह वर्मा का बयान राष्ट्र विरोधी है इसलिए उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए इसी मांग को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एमजी रोड़ थाने पहुँचे ओर एफआईआर की मांग की सौगात मिश्रा का कहना है कि जब तक सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज नही होता तब तक वे थाने से नही जाएंगे वही मामले पर एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने कहा कि युवा मोर्चा की तरफ से सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है ओर इसमें जो भी वैधानिक काईवाई होगी वह की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”995844713″]
[dgv_vimeo_video id=”995845056″]
कांग्रेस ने लगाए आरोप
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करने वाले मामले को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा कि सज्जन सिंह वर्मा बहुत वरिष्ठ नेता है सज्जन सिंह वर्मा के बयान को लेकर कहा मर्यादित भाषण दिया भारतीय जनता पार्टी लोग उनके भाषण को तोड़मरोड़ के पेश कर रहे है। हम सभी लोग वही थे कोई प्रकरण की स्तिथि नही बनती है यदि पुलिस मामले में संज्ञान नही लेगी ओर प्रकरण करेगी तो अगली बार से जो बीजेपी के नेता आएंगे उनके भाषण रिकार्ड कराएँगे ओर जिस भाषण में अमर्यादित भाषा होगी उस पर एफआईआर दर्ज करवाने जाएगें।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”995842704″]
