Indore News : क्राइम ब्रांच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध धारदार हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

indore crime branch

Indore News : इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण और आगामी त्यौहार व चुनाव को ध्यान में रखते हुए, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने ने चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के मामला दर्ज कर लिया हैं।

क्या है पूरा मामला

क्राइम ब्रांच पुलिस इन्दौर को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की 01 व्यक्ति चाकू के साथ वारदात की नियत से गांधीनगर क्षेत्र में घूम रहा है। जिस पर योजना के तहत क्राईम ब्रांच व थाना गांधी नगर पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को पकडा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अकिंत मालवीय निवासी ब्रम्हा कॉलोनी नेनौद गांधी नगर इन्दौर का होना बताया।

aaropi

आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर तलाशी ली गई, आरोपी के कब्जे से कुल 03 नग चाकू विधीवत जप्त किये गए है। थाना गांधी नगर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है कि होली के त्यौहार के समय व आचार सहिंता में इतनी मात्रा में धारदार अवैध हथियार से किस घटना को अंजाम देने की नियत से शहर में घूम रहा था।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews