Indore News : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख रुपए की चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

indore crime branch

Indore News : इन्दौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

यह है मामला

बता दें कि क्राइम ब्रांच टीम एवं थाना राजेंद्र नगर पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्यवाही में वाहन चेकिंग के दौरान कैट रोड पर हाथ में बैग लेकर जाते हुए एक संदिग्ध दिखा, जिसे रुकने का बोलने पर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर व्यक्ति को पकड़ा व पूछताछ में अपना नाम नथुनी पिता गणेश भगत निवासी जगनपुरा पोस्ट मझोली, जिला वैशाली (बिहार) का बताया है। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 03 किलो 774 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (चरस) होना पाया गया।

आरोपी से अवैध मादक पदार्थ (चरस) कुल 03 किलो 774 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 20 लाख रुपए) जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना राजेंद्र नगर इन्दौर पर अपराध धारा 8/20 NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में विवेचना में लिया गया हैं, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”874017553″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews