Indore News : मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति के गले से सोने की चेन छीन कर भागे बाइक सवार बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

Indore News : मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति के गले से सोने की चेन छीन कर भागे बाइक सवार बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

Indore News : इंदौर के जूनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों द्वारा मॉर्निग वाक कर रहे व्यक्ति के गले से दो तोले की सोने की चैन व पैंडल छीन कर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब सीसीटीवी के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

यह है मामला

बता दें कि जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित मानिकबाग रोड पर रहने वाले राम हिंगोरानी नामक 44 वर्ष के व्यक्ति हमेशा की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे कि तभी बाइक पर सवार 3 बदमाशों द्वारा उनके गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए पूरे मामले में पुलिस ने आसपास लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज चेक किए जिसमें बदमाशों के कुछ चेहरे चयनित हुए हैं जिसके आधार पर अब पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।


इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”850155643″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews