
इंदौर,आकाश धोलपुरे। त्रि-स्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण (OBC reservation) को लेकर आये सुप्रीम कोर्ट की सुप्रीम मंजूरी के बाद बीजेपी (bjp) में जश्न का माहौल है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण देने के साथ चुनाव कराने को मंजूरी दे दी है। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार को सात दिन में अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े…बची हुई रोटी का कैसे करें इस्तेमाल? इस सवाल का जवाब जाने यहाँ
[dgv_vimeo_video id=”711224711″]
इधर, मध्यप्रदेश बीजेपी में इस फैसले के बाद जश्न का माहौल है। वही मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतिशी अंदाज में ओबीसी आरक्षण की मंजूरी का स्वागत किया। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओ ने बीजेपी नगर अध्यक्ष का स्वागत कर मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। वही इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई।
यह भी पढ़े…SAHARA पर EOW की बड़ी कार्रवाई, 44 पर FIR दर्ज, BJP विधायक हुए मुखर
[dgv_vimeo_video id=”711224924″]
बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व ओबीसी आरक्षण को लेकर कटिबद्ध था। वही शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशों के मुताबिक आगामी चुनाव लड़ा जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में एक बार फिर बीजेपी का महापौर इंदौर में बनेगा। वही अधिक से अधिक वार्डो में जीत का दावा बीजेपी नगर अध्यक्ष ने किया उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही इंदौर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई थी जिसमे चुनाव की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
यह भी पढ़े…राजीव गांधी का हत्यारा रिहा, भड़की कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
[dgv_vimeo_video id=”711225133″]
इधर, बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कांग्रेस और पूर्व सीएम कमलनाथ हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर होता है और इस बात को प्रदेश की जनता जान चुकी है। ओबीसी आरक्षण के मामले पर तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने झूठे दावे किए थे जिसके परिणाम अब सामने आ रहे है। बीजेपी नगर अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी में टिकिट संगठन तय करता है लेकिन ये बात तय है कि 27 प्रतिशत से ज्यादा ओबीसी प्रत्याशी चुनावी मैदान में बीजेपी खड़े करेगी और इंदौर में बीजेपी का कमल ही खिलेगा।
[dgv_vimeo_video id=”711224410″]
