Indore News : इलाज में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर सहित तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज, पढ़े पूरी खबर

Indore News : इलाज में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर सहित तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज, पढ़े पूरी खबर

Indore News : इलाज में लापरवाही से हुई मौत के बाद दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आगे मामले में विवेचना की जा रही है दरअसल इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में 29 मई को एक युवक की डॉक्टर की लापरवाही से मौत के बाद पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच के बाद अस्पताल के तीन डॉक्टरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है, मामले में अब पुलिस जल्द तीनों डॉक्टरों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

यह है मामला

दरअसल, 29 मई को मृतक अमित पिता रिंकू जैन उम्र 17 साल अपनी मोटरसाइकिल से मांग ले की ओर जा रहा था जहां पर खड़े वाहन से टकराने के बाद मृतक अमित के पैर में चोट आ गई थी जिसके बाद उसे नजदीक के राज्यश्री नर्सिंग होम ले जाया गया था जहां पर डॉक्टरों ने उस इंजेक्शन लगाया था इंजेक्शन लगाने के बाद ही अमित की मौत हो गई थी इस मामले को लेकर पिता रिंकू सेन द्वारा कलेक्टर ऑफिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। बेटे की हुई मौत को लेकर मृतक के पिता ने कलेक्टर से गुहार लगाई थी की लापरवाही से उनके बच्चे की मौत हुई है जहां पर जांच करने पर यह पाया गया था कि इसमें अस्पताल की लापरवाही है और जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल को सील कर दिया गया था। पूरे मामले को लेकर पिता द्वारा इंदौर पुलिस के अधिकारियों से यह गुहार लगाई गई थी की लापरवाही के लिए जो डॉक्टर दोषी है उन पर भी गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए जहां पुलिस द्वारा तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।

इस पूरे मामले को लेकर डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि मामले को लेकर परिजनों द्वारा यह आरोप लगाया गया था जिस पर जांच करते हुए पुलिस ने तीनों डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई जहां तीनों डॉक्टर खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”844221205″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews