Indore News : शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने और एडवाइजरी के नाम पर ठगी, 7 गिरफ्तार

Indore News : शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने और एडवाइजरी के नाम पर ठगी, 7 गिरफ्तार

Indore News :  शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने और एडवाइजरी के नाम पर ठगी की शिकायत के बाद एक्टिव हुई इंदौर क्राइम ब्रांच ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, शिकायत करने वाले आर्मी के जवान थे जवानों की शिकायत को सुनने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए इंदौर क्राइम ब्रांच ने तकनीकी और अन्य सहायता से ठगी करने वालों का पता लगाना शुरू किया, तफ्तीश के दौरान सामने आया कि कॉल सेंटर उज्जैन से संचालित किया जा रहा है ठगी का शिकार हुए अन्य लोगों के बयान लेने पर सामने आया कि उनके खाते का गलत इस्तेमाल किया गया, पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 7 आरोपी गिरफ्तार किये 

फर्जी कंपनी स्थापित कर लोगों को ठगने के मामले में उज्जैन स्थित फर्जी कॉल सेंटर से इंदौर क्राइम ब्रांच ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है आर्मी के जवानों की शिकायत पर क्राइम ब्रांच इंदौर में मुकदमा दर्ज करते हुए इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

आरोपियों ने 30 से 40 लाख रुपए की चपत आरोपियों ने लगाना कबूल किया

इंदौर क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया के पूर्व में भी इस तरह की कंपनियां बनाकर कई लोगों के साथ ठगी का काम यह लोग देख कर चुके हैं, फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को अपने झांसे में लिया और 30 से 40 लाख रुपए की चपत आरोपियों ने लगाना कबूल किया है, पकड़े गए आरोपियों से पुलिस आगे भी पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि इस तरह के फर्जी तरीके से लोगों से रुपए लेने का और भी मामले खुलकर सामने आएंगे।

इंदौर से शकील अंसारी की रपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews